फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attack on woman guarding farm, serious

खेत की रखवाली कर रही महिला पर तेंदुए का हमला, गंभीर

Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on woman guarding farm, serious
धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव में तेंदुए के हमले में घायल महिला। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। हरखापुर गांव निवासी एक महिला खेत में फसल की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान जंगल से निकलकर तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने महिला के गले को पकड़ लिया। महिला ने संघर्ष करते हुए शोर मचाया। खेत में मौजूद अन्य किसान दौड़े। सभी ने हांका लगाते हुए मशाल जलाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत हरखापुर गांव निवासी कलावती (45) पत्नी मिश्रीलाल वर्मा के खेत में धान और हल्दी लगा हुआ है। शनिवार शाम को कलावती खेत की निगरानी करने गई थी। निगरानी के दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने महिला को पीछे से दबोच लिया। गला दबोचते हुए हाथ नोचना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने संघर्ष करते हुए शोर मचाया। आसपास के अन्य किसान व ग्रामीण दौड़े। सभी ने हांका लगाते हुए मशाल जलाया। इस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले में घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। लेकिन गले में जख्म अधिक होने के चलते महिला को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने हमले की सूचना धर्मापुर रेंज कार्यालय पर दी। वनकर्मियों ने मौके का मुआयना कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed