फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attack on a farmer guarding the farm

खेत की रखवाली कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला

Fri, 26 Feb 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on a farmer guarding the farm
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के विशुनटांड़ा गांव निवासी एक किसान शुक्रवार शाम को खेत की रखवाली करने के लिए गया था। वहां पर पहले से मौजूद तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। एंबुलेंस से उसे पीएचसी सुजौली पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत कारीकोट ग्राम पंचायत के विशुनटांड़ा गांव निवासी रामलाल (55) पुत्र महादेव शुक्रवार शाम को खेत गया था। किसान खेत में लगी फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान पहले से मौजूद तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने शोर मचाते हुए तेंदुए से अपने को छुड़ाया।
विज्ञापन

आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। इस पर तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। एंबुलेंस से किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया है। हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। तेंदुए के हमले से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed