फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lekhpal will protest at the district headquarters from today

लेखपाल आज से जिला मुख्यालय पर करेंगे धरना-प्रदर्शन

Thu, 12 Dec 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal will protest at the district headquarters from today
बहराइच। लेखपालों की ओर से मांगों को लेकर किया जा रहा आंदोलन अब और तेज हो गया है। गुरुवार से तहसील मुख्यालयों पर चल रहा धरना-प्रदर्शन खत्म हो गया। अब शुक्रवार से लेखपाल जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू करेंगे। लेखपालों के धरना-प्रदर्शन के चलते सभी तहसीलों में कामकाज पूरी तरह से ठप है। कामकाज ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर जिले के लेखपाल आंदोलनरत हैं। आंदोलन के पांचवेें चरण के तहत तहसील मुख्यालयों पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया था। 10 दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालयों पर लेखपाल धरना दे रहे थे।
विज्ञापन

लेखपालों की ओर से गुरुवार को भी तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया गया। सदर तहसील में तहसील अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र व मंत्री अवधेश कुमार की अगुवाई में धरना देकर लेखपालों ने सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने कहा कि सरकार जब तक मांगों को पूरा नहीं करेगी, हम लोग आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार से आंदोलन के छठे चरण की शुरुआत हो रही है। इसके तहत जिला मुख्यालय पर 10 दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके बाद भी अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लेखपाल विधानसभा पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर अरुण प्रकाश त्रिपाठी, मंशाराम, विमल तिवारी, विजयराज वर्मा, राजकिशोर शुक्ला, त्रियुगीनरायन शुक्ला, शिवपाल बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed