फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lekhpal's body found near liquor store

शराब की दुकान के पास मिला लेखपाल का शव

Fri, 09 Oct 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal's body found near liquor store
रिसिया (बहराइच)। नानपारा तहसील में तैनात लेखपाल का शव शुक्रवार को नरसिंहडीहा गांव में शराब की दुकान के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों के मुताबिक अत्यधिक शराब सेवन से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत भैंसाही गांव निवासी अशोक (30) पुत्र रामफेर नानपारा तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात था। थाना क्षेत्र के नरसिंहडीहा गांव में स्थित शराब की दुकान के पास शुक्रवार को लेखपाल का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान लेखपाल अशोक के रूप में की। सूचना पर थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि लेखपाल के भाई सतगुरू की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, ग्रामीण लेखपाल को अत्यधिक शराब का आदी होने की बात कह रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed