{"_id":"685467eba81c1eaa580f5475","slug":"lekhpal-posted-in-payagpur-died-in-a-road-accident-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132394-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसे में पयागपुर में तैनात लेखपाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसे में पयागपुर में तैनात लेखपाल की मौत
Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र गोस्वामी (फाइल फोटो)।
बहराइच। सड़क हादसे में बुधवार रात पयागपुर में तैनात लेखपाल की मौत हो गई। परिजन रात में ही शव लेकर घर चले गए।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनियाभारी निवासी सुरेंद्र गोस्वामी (40) लेखपाल थे। वह पयागपुर विकासखंड के खुटेहना में तैनात थे। बुधवार रात वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। बहराइच-गोंडा मार्ग पर बबया पुल के पास उनकी कार में सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रोते-बिलखते परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
डीएम से संस्तुति करवाकर परिजन रात में ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर घर चले गए। सुरेंद्र अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। चालक मौके से भाग गया था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।