{"_id":"5dc1ad748ebc3e5b64138e6f","slug":"lawyers-protest-in-tehsil-bahraich-news-lko4906099146","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने तहसील में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने तहसील में किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
कैसरगंज में मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
- फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। दिल्ली के तीस हजारी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज व चेंबर में घुसकर की गई तोड़फोड़ की घटना को लेकर कैसरगंज के वकील आंदोलित दिखे। मंगलवार को वकीलोें ने विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जिसमेें दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने व पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की।
दिल्ली में स्थित तीस हजारी कोर्ट के अधिवक्ताओं व पुलिस के बीच दो दिन पूर्व जमकर मारपीट हुई, जिसमें गोली चलने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस घटना को लेकर कैसरगंज के अधिवक्ता आक्रोशित दिखे। मंगलवार को सभी वकीलोें ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघ कैसरगंज के अध्यक्ष नसीब खान व महामंत्री पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में वकीलों ने घटना के विरोध में नारेबाजी की।
संघ के अध्यक्ष नसीब खान ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हुए हमले के मामले में आरोपियों के विरुद्ध तत्काल एफआई आर दर्ज की जाए। दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही साथ घायल अधिवक्ताओं को 20 लाख रुपये मुआवजा सरकार की ओर से दिया जाए। ऐसा न होने पर अधिवक्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरना-प्रदर्शन के बाद वकीलों ने तहसीलदार शिवप्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एडवोकेट शौकत अली, वीरेंद्र पांडेय, विनोद कुमार सिंह विसेन आदि मौजूद रहे।