{"_id":"6a455c4fde0c42365007918f","slug":"lathis-wielded-at-wedding-five-injured-departure-of-the-bride-halted-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-152319-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: निकाह में चलीं लाठियां, पांच घायल, विदाई रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: निकाह में चलीं लाठियां, पांच घायल, विदाई रुकी
विज्ञापन
नानपारा। जगन्नाथपुर के मजरे जुमईपुरवा में मंगलवार रात वैवाहिक समारोह में वर और वधू पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें दूल्हे की मां समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच समझौता न होने पर वधू की विदाई भी रुक गई। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
जुमईपुरवा में मंगलवार को गांव के रहीम का निकाह इसी गांव निवासी सोनम से होना था। रात में निकाह की रस्म पूरी होने के बाद भोज शुरू हुआ। इसी दौरान गांव के कुछ शरारती तत्वों ने बरात में शामिल महिलाओं से अभद्रता कर दी। इससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इसमें वर पक्ष की ओर से दूल्हे की मां गरीबुन, सायरा (30), वसीम (32), फैजुल हसन (35), वारिस अली (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी नानपारा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर इसे पुलिस केस बताकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस के जरिये घायलों को लाने की बात कहते हुए उन्हें वापस कर दिया गया। प्रभारी कोतवाल नानपारा अवधेश यादव ने बताया कि घायलों की तहरीर पर 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवाद के बाद वधू की विदाई भी रुक गई है।