फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Khairighat SO line spot selling illegal liquor

अवैध शराब बिकवाने वाले खैरीघाट एसओ लाइन हाजिर

Fri, 06 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Khairighat SO line spot selling illegal liquor
बहराइच। सोशल मीडिया पर खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध शराब बेचने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने सीओ महसी से जांच कराई। जांच में थानाध्यक्ष खैरीघाट व शिवपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों की संलिप्तता पाई गई। गुरुवार देर रात जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने एसओ व चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी शिवपुर के कोरियनपुरवा गांव में अवैध शराब बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक कारोबारी की ओर से पुलिस को प्रति माह 3200 रुपये देने का दावा किया जा रहा था। साथ ही पुलिस के संरक्षण में ही बेधड़क अवैध शराब बेचने की बात भी कही जा रही थी। पुलिस की किरकिरी करते इस वीडियो को एसपी विपिन मिश्रा ने संज्ञान में लिया और जांच सीओ महसी शंकर प्रसाद को सौंपी। सीओ की जांच में खैरीघाट थानाध्यक्ष पंकज सिंह, शिवपुर चौकी इंचार्ज जगदीश प्रसाद व सिपाही प्रभाकर गुप्ता की संलिप्तता की पुष्टि हुई। गुरुवार देर रात सीओ ने जांच रिपोर्ट एसपी को भेजी। एसपी विपिन मिश्रा ने रिपोर्ट मिलने के बाद खैरीघाट एसओ, चौकी इंचार्ज व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

विमलेश बने नए एसओ
एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने पुलिस लाइन से निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह को खैरीघाट थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया है। एसपी ने बताया कि जो भी पुलिस कर्मी अवैध कारोबार को संरक्षण देगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed