{"_id":"57e94ecf4f1c1bf90a574f31","slug":"kgbvs-the-students-suffering-from-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी की छात्राएं बुखार की चपेट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी की छात्राएं बुखार की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गिलौला में वायरल फीवर का प्रकोप व्याप्त है। कई छात्राएं इसकी चपेट में हैं। जिन्हें सीएचसी गिलौला पहुंचाया गया। जहां एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच रेफर किया गया है। गिलौला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है।
इससे परिसर में मच्छरों की भरमार है। ऐसे में विद्यालय की छात्राएं वायरल फीवर सहित मौसम जनित बीमारियों का प्रकोप झेल रहीं हैं। कक्षा छह की छात्रा सविता, रूबी, प्रिया सैनी, शालू व कक्षा सात की छात्रा शीलम कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। जिन्हें वार्डन ने गिलौला सीएचसी में भर्ती कराया है।
शालू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है। वार्डन रंजीता पटवा ने बताया कि वायरल की चपेट में आईं छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराने के साथ ही उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है। कई बच्चियों को फोड़े-फुंसी हो गईं हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है।