{"_id":"6a2dac07c1c5a6667d068bf8","slug":"kdc-club-defeated-kdc-academy-by-36-runs-bahraich-news-c-98-1-slko1009-151234-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: केडीसी क्लब ने केडीसी अकादमी को 36 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: केडीसी क्लब ने केडीसी अकादमी को 36 रन से हराया
Sun, 14 Jun 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडिय में क्रिकेट का अभ्यास मैच खेलते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को केडीसी क्लब और केडीसी अकादमी के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। निर्धारित 25 ओवर के इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। केडीसी क्लब ने 36 रनों से मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर केडीसी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। केडीसी क्लब की पूरी टीम 24 ओवर में 196 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
आकिब जावेद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि साबू भाई ने 26 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटी, लेकिन उपयोगी पारियां खेलकर टीम के स्कोर को मजबूत बनाया। केडीसी अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आशुतोष कैराती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। सारिक ने तीन और तहसीन रजा ने दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी अकादमी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। तुषार सोनी ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए, जबकि सत्यम ने 21 रनों का योगदान दिया। इसके बावजूद पूरी टीम 24 ओवर में 160 रन पर सिमट गई।
केडीसी क्लब ने यह मुकाबला 36 रनों से अपने नाम कर लिया। क्लब की ओर से गोविंद चौहान ने दो विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने एक-एक सफलता हासिल की। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आकिब जावेद को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।