फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   KDC Academy won the friendly match

Bahraich News: केडीसी एकेडमी ने जीता मैत्री मैच

Mon, 06 Apr 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 06 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
KDC Academy won the friendly match
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में रविवार को केडीसी एकेडमी और केडीसी क्लब के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंततः केडीसी एकेडमी ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



टॉस जीतकर केडीसी एकेडमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी केडीसी क्लब की शुरुआत खराब रही और टीम ने महज 22 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद दिवाकर सिंह (41) और शोएब अब्बासी (28) ने पारी को संभालते हुए टीम को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन तक पहुंचाया। युग पांडेय ने तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि आशुतोष और गोविंद चौहान ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन



लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी एकेडमी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन ओपनर इफ्तिखार अली साबू ने 62 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में नीरज ने 22 रन बनाकर अंतिम ओवर में टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



केडीसी क्लब की ओर से विनायक गुप्ता ने चार विकेट लिए, जबकि राहुल पांडेय को एक सफलता मिली। युग पांडेय को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed