फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Katarniaghat Century will open from tomorrow

कतर्नियाघाट सेंक्चुरी कल से खुलेगा

Fri, 30 Oct 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Katarniaghat Century will open from tomorrow
बहराइच। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी पहली नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। अब सेंक्चुरी क्षेत्र में आसानी से जंगली जीवों को देखा जा सकेगा। इसके लिए वन विभाग के साथ वन निगम ने भी तैयारी पूरी कर ली है। कतर्नियाघाट जंगल में भ्रमण व ठहराव के लिए इस बार 65 वर्ष से ऊपर के पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। वहां ठहरने के लिए बने हट को वन निगम की ओर से प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जाएगा। पर्यटक इसका खर्च वन निगम को देंगे।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। संरक्षित वन क्षेत्र कतर्नियाघाट, सुजौली, मुर्तिहा, निशानगाड़ा, मोतीपुर, ककरहा और धर्मापुर रेंज में विभक्त है। जंगल में बाघ, तेंदुआ, काकड़, सांभर, हाथी व चीतल समेत अन्य जंगली जीव विचरण करते हैं। इन्हें देखने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ विदेशी पर्यटक भी आते हैं। इधर, लॉकडाउन के चलते कतर्नियाघाट भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था जिससे पर्यटक जंगली जीवों को नहीं देख पा रहे थे।
विज्ञापन

अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी है। इसे देखते हुए शासन ने संरक्षित वन क्षेत्र को पर्यटकों के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। कतर्नियाघाट के एसडीओ यशवंत सिंह ने बताया कि पहली नवंबर से कतर्नियाघाट पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। पर्यटक अब आसानी से जंगल के मनोरम दृश्य देख सकेंगे। जंगली जीवों को भी करीब से देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि इस बार जंगल में 65 वर्ष से ऊपर के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 65 वर्ष से नीचे के लोग जंगल में ठहर सकेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन पर्यटकों के ठहरने के लिए बने हट को वन निगम की ओर से सैनिटाइज कराया जाएगा। पर्यटक मास्क लगाकर ही प्रवेश पा सकेंगे। इससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।
उप प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि जंगल में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसकी जानकारी पर्यटकों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष से ऊपर व 65 वर्ष से कम उम्र के लोगों को ही ठहरने की अनुमति होगी।
उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि पहले एक हट में चार यात्री ठहरते थे लेकिन इस बार महज दो यात्री ही ठहर सकेंगे। इसके साथ ही वन निगम द्वारा प्रतिदिन हट को सैनिटाइज कराया जाएगा जिसका खर्च पर्यटक स्वयं अदा करेंगे।

डीएफओ अनिल पटेल ने बताया कि कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र पहली नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। इसमें टहलने व ठहरने के लिए इस बार काफी बदलाव शासन द्वारा किया गया है। इसका पालन सभी पर्यटकों को करना होगा। पर्यटक नियमानुसार जंगल का भ्रमण आसानी से कर सकेंगे। कोविड-19 के सभी नियमों का पालन वन विभाग द्वारा कराया जाएगा जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जंगली जीवों की भी सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed