फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kamolia Khas teacher Anchal got the honor from the Governor

कमोलिया खास की शिक्षिका आंचल को राज्यपाल से मिला सम्मान

Mon, 01 Mar 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kamolia Khas teacher Anchal got the honor from the Governor
लखनऊ में राज्यपाल के साथ ऊधम सिंह की कहानी सुनाकर राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता कमोलिया खास की शि? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कमोलिया खास प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका आंचल श्रीवास्तव का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। जिसमें आंचल ने शहीद ऊधम सिंह की कहानी सुनाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अपने नाम की। राज्यपाल द्वारा आंचल को सम्मानित करने पर बीएसए, डायट प्राचार्य व साथी शिक्षकों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

चित्तौरा विकासखंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कमोलिया खास में शिक्षिका आंचल श्रीवास्तव की तैनाती है। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की दो से आठ फरवरी के बीच चतुर्थ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद में संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह की देखरेख में लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आंचल श्रीवास्तव का चयन हुआ है। आंचल ने जालियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने वाले शहीद ऊधम सिंह की रोमांचकारी कहानी सुनाई थी। जिससे सभागार में मौजूद लोगों में देशभक्ति का जोश भर गया। इस पर शिक्षिका आंचल को राज्यपाल की ओर से सम्मानित किया गया। उनके चयन और सम्मानित होने पर बीएसए दिनेश कुमार यादव व डायट प्राचार्य उदयराज ने हर्ष जताया है। साथी शिक्षकों ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed