फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   kaiserganj 318 vidhan sabha 2022

कैसरगंज से घोषित प्रत्याशी का सपाइयों ने जलाया पुतला

Thu, 03 Feb 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
kaiserganj 318 vidhan sabha 2022
बहराइच। टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी में कैसरगंज सीट पर भी घमासान शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को स्थानीय सपाइयों ने घोषित प्रत्याशी का पुतला जलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से टिकट बदलने पर पुनर्विचार करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कैसरगंज से स्थानीय प्रत्याशी को टिकट न देकर बाहरी को टिकट दिया गया है, इससे सभी में आक्रोश है।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार पांच साल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर सपा के लिए जमीन तैयार की थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां के लोगों को क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि को चुनाव लड़ाने की प्रबल संभावना थी, लेकिन पार्टी आलाकमान द्वारा विधानसभा सीट से बाहरी प्रत्याशी को उतारकर कार्यकर्ताओं के साथ मजाक किया गया है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने विधानसभा सीट पर घोषित प्रत्याशी मसूद आलम खान का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed