फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jaimala and Champakali started combing

जयमाला व चंपाकली ने शुरू की कांबिंग

Thu, 18 Jun 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Jaimala and Champakali started combing
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में तेंदुए को भगाने के लिए कांबिंग करते हाथी। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। सुजौली रेंज के गांवों में बीते कई दिनों से तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। वनकर्मियों ने पिंजड़ा लगाने के साथ ही क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। इस पर वन विभाग ने तेंदुए को भगाने के लिए हथिनी जयमाला और चंपाकली से कांबिंग शुरू कराई है। तीन दिनों से दोनों हथिनी कांबिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगल से सटे गांव में तेंदुए की आमद काफी बढ़ गई है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। बीते पखवारे तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो चुके हैं। इस दौरान एक तेंदुआ पकड़ा भी गया है। वहीं अन्य तेंदुओं की मूवमेंट आबादी के क्षेत्र में बढ़ गई है। तेंदुए के हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हो चुके हैं। इस पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से दो थर्मो सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे में तेंदुए का मूवमेंट जंगल से सटे गांव के आसपास ही दिख रहा है। इससे ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने सोमवार को कतर्नियाघाट से हथिनी जयमाला और चंपाकली को कांबिंग के लिए भेजा। महावत मोहर्रम अली, विनोद कुमार, मोहम्मद हाशिम, इरशाद अली, वन दरोगा अंगद राय, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के फील्ड सहायक मंसूर अली ने हथिनी के साथ गोड़ियाना, मटेही, रमपुरवा, अयोध्यापुरवा, भैंसाही, बनकटी आदि गांव में कांबिंग की। डीएफओ ने बताया कि कांबिग से तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed