फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ishrat Mahmood Khan Cricket Club won

Bahraich News: इशरत महमूद खान क्रिकेट क्लब ने मारी बाजी

Tue, 30 Dec 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 30 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ishrat Mahmood Khan Cricket Club won
शिवपुर में क्रिकेट मैच में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। -संवा
शिवपुर। राम प्यारे शिव शंकर काॅलेज में सोमवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इशरत महमूद खान क्रिकेट क्लब और करीम चिश्ती क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें इशरत महमूद खान क्रिकेट क्लब की जीत हुई।
विज्ञापन


टॉस जीतकर करीम चिश्ती क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इशरत महमूद खान क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम की ओर से निवेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों का योगदान दिया। करीम चिश्ती क्रिकेट क्लब की तरफ से देवाशीष राय और मृदुल ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन



लक्ष्य का पीछा करने उतरी करीम चिश्ती क्रिकेट क्लब की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 18.3 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से देवाशीष राय ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। इशरत महमूद खान क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी काफी प्रभावशाली रही। देवेंद्र शुक्ला, शाहज़ेब खान और अंकित पांडेय ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंकित पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका अकील अहमद और आतिफ खान ने निभाई, जबकि आंखों देखा हाल आदिल जमीर ने सुनाया। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान, अनीत बाजपेई, चंदन, सुखदेव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed