फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Inter colleges and higher educational institutions will open from today

आज से खुलेंगे इंटर कॉलेज व उच्च शैक्षणिक संस्थान

Sun, 06 Feb 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Inter colleges and higher educational institutions will open from today
बहराइच। कोरोना संक्रमण के कारण बीते काफी दिनों से सभी विद्यालय व उच्च शैक्षणिक संस्थान बंद चल रहे थे। कोरोना की तीसरी लहर के कम होने पर मुख्यमंत्री द्वारा स्कूलों को खोले जाने की घोषणा की थी। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सोमवार से इंटर कॉलेज समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं में शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ववत आयोजित होंगी। हालांकि अभी प्राथमिक व जूनियर कक्षाओं के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की शुरुआत होने पर सभी शैक्षणिक संस्थान धीरे-धीरे बंद कर दिए गए थे। जिससे शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। शहरी क्षेत्र में विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही थीं, लेकिन ग्रामीण अंचलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने में परेशानियां उठानी पड़ रही थीं। विद्यालय संचालकों द्वारा भी कोरोना संक्रमण कम होने पर विद्यालय खोलने की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं को खोले जाने की घोषणा के बाद विद्यालय संचालकों के साथ ही अभिभावक व छात्र-छात्राएं भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोमवार से जनपद के सभी इंटर कॉलेजों के साथ ही अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में भी शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित हो सकेंगी। हालांकि अभी प्राथमिक व जूनियर कक्षाओं के संचालन पर रोक अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

विद्यालयों में कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन
विद्यालयों के संचालन के संबंध में अपर मुख्य सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है। सभी विद्यालयों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अभी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में कक्षाएं संचालित नहीं होगीं। -डॉ. चंद्रपाल, डीआईओएस, बहराइच।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed