{"_id":"4b21bd2c484b73e986ce58beb99847b6","slug":"innocent-died-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सिरसिया के बेलास गांव के पास बुधवार शाम सड़क पार कर रहे एक बालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों से घिरता देख चालक मौके पर वाहन को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी सुनील कुमार की ससुराल सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलास निवासी मंगरे पुत्र बाबूलाल के यहां पड़ती है।
सुशील का पुत्र भूरे (7) अपनी ननिहाल में रह रहा था। बुधवार शाम किसी काम से वह सड़क पार जा रहा था। इसी बीच जोखवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (यूपी 32 एई 2506) ने भूरे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि भूरे मार्ग पर ही दूर जा गिरा। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार को घेरने का प्रयास किया।
इस पर चालक मौके पर वाहन छोड़ भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने मंगरे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
वहीं पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आरके यादव बताते हैं कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।