फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Injured leopard was roaming between two villages

दो गांवों के बीच ही घूम रहा था घायल तेंदुआ

Mon, 04 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Injured leopard was roaming between two villages
बहराइच। कतर्निया के मोतीपुर रेंज में चार दिन पूर्व निकले तेंदुए के भागने के दौरान कुछ साइकिलें उसके ऊपर गिर गई थीं। इन्हीं साइकिलों के गिरने से ही उसके घायल होने की संभावना जतायी जा रही है। ऐसे में घायल तेंदुआ चार दिनों से कतरनिया और झाला गांव के बीच घूम रहा था। हालांकि इस दौरान वह किसी के ऊपर भी हमलावर नहीं हुआ। यह लोगों के लिए राहत की बात रही है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मोतीपुर रेंज के बख्शीपुरवा गांव में चार दिन पूर्व तेंदुओं का जोड़ा निकलकर सड़क पर बैठ गया था। यह देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। लोगों की भीड़ को देखकर तेंदुआ इधर-उधर भागने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में कुछ साइकिलें भी खड़ी थीं। भागने के दौरान ही तेंदुए के ऊपर कुछ साइकिलें भी गिर गई थीं। इन्हीं साइकिलों के गिरने के कारण ही तेंदुआ कुछ देर के लिए उस जगह ठहर भी गया था। ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि घायल तेंदुआ लगभग चार दिनों से लगातार क्षेत्र में घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीपुर रेंज का बख्शीपुरवा और कतरनिया गांव आसपास ही हैं। दोनों गांवों के बीच में गन्ने के खेत भी पड़ते हैं। इन खेतों में ही तेंदुए के छिपे होने की भी आशंका जतायी जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह का कहना है कि तेंदुए के सिर पर गहरी चोट है। यह चोट लगभग तीन सेे चार दिन पुरानी हो सकती है। क्योंकि घाव के अंदर कुछ कीडे़ भी पड़ गए हैं।

तेंदुए को इलाज के लिए चिड़ियाघर ले जाया गया है। गौरतलब है कि इन दोनों गांवों में चार दिनों के अंदर कई बार तेंदुए को ग्रामीणों की ओर से देखा जा चुका था। तेंदुआ घायल होने के बाद भी किसी के ऊपर हमलावर नहीं हुआ। यह लोगों व वनकर्मियों के लिए राहत की बात रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed