फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Injured ambulance technician dies

घायल एंबुलेंस टेक्नीशियन की मौत

Mon, 18 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Injured ambulance technician dies
बहराइच। फखरपुर ब्लॉक में तैनात 108 एंबुलेंस के टेक्नीशियन एक माह पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। इससे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत हेमनापुर मरवट गांव निवासी निर्मल कुमार तिवारी (28) पुत्र सुंदरलाल तिवारी फखरपुर ब्लॉक में 108 एंबुलेंस पर टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। लगभग एक माह पूर्व वह मरीज को लेकर लखनऊ जा रहेे थे। तभी कैसरगंज के पास ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में एंबुलेंस टेक्नीशियन निर्मल कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। जहां केके हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार को निर्मल ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन शव लेकर गांव आ गए और यहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार हुआ। निर्मल के परिवार में माता-पिता, पत्नी व मासूम बच्ची समेत अन्य लोग हैं। घटना से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed