फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Increase in patients in OPD of Medical College

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़े मरीज

Sat, 04 Oct 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 04 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Increase in patients in OPD of Medical College
बहराइच। दशहरा पर्व के अवकाश के चलते शुक्रवार को खुली ओपीडी में भारी तादाद में मरीज पहुंचे। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतार लग गईं। 11 बजे तक ही 1080 मरीजों का पंजीकरण हो चुका था, जबकि सैकड़ों लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


छुट्टी के बाद ओपीडी खुलने पर सभी मरीज अस्पताल की ओर दौड़े। पंजीकरण खिड़की से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक लंबी कतारें दिखाई दीं। सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक परचा बनवाने के लिए कतार नहीं टूटी। कई बार धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन (मेडिसिन) कक्ष पर देखने को मिली।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार करीब 50 प्रतिशत मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित रहे। मौसमी बीमारियों के चलते डॉक्टरों पर दबाव बढ़ गया।


मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि एक दिन के अवकाश होने से मरीज बढ़े हैं। सभी मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। बताया कि बदलते मौसम के साथ ही सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े है। किसी भी मरीज को दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed