Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   In the safari, one could see a herd of elephants, and elsewhere, a tiger.

Bahraich News: सफारी में हाथियों का झुंड तो कहीं दिखा बाघ

Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the safari, one could see a herd of elephants, and elsewhere, a tiger.
कतर्नियाघाट पर बंधा मार्ग से गुजरता हा​थियों का झुंड। - स्रोत : पर्यटक
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में पर्यटन सत्र शुरू होते ही सैलानियों को वन्यजीवों के दीदार होने लगे हैं। जंगल सफारी के दौरान हाथियों के झुंड और बाघ दिखाई देने से पर्यटकों का रोमांच बढ़ रहा है। सोमवार को लखनऊ और सिद्धार्थनगर से आए सैलानियों ने भी वन्यजीव देखे।
विज्ञापन


लखनऊ के गोमतीनगर निवासी राजेंद्र कुमार और हिमांशु परिवार के साथ सोमवार को कतर्नियाघाट पहुंचे। कतर्नियाघाट रेंज में बंधे के पास उन्हें हिरनों का झुंड और हाथी दिखाई दिए। वहीं, सिद्धार्थनगर निवासी राजकुमार परिवार के साथ रिश्तेदारी में बहराइच आए थे। सोमवार को वे भी कतर्नियाघाट घूमने पहुंचे।
विज्ञापन


सफारी मार्ग पर झुरमुट में अचानक बाघ दिखाई देने से परिवार के लोग सहम गए। राजकुमार ने बताया कि वे बाघ की तस्वीर लेने की कोशिश करते, इससे पहले ही वह घने जंगल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि इस बार ज्यादातर पर्यटकों को वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं। यह पर्यटन के लिहाज से सुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed