{"_id":"6838c175af80e67e980daf55","slug":"in-the-name-of-repairs-electricity-remains-off-for-the-whole-day-bahraich-news-c-98-1-slko1007-131455-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मरम्मत के नाम पर पूरे दिन गुल रहती है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मरम्मत के नाम पर पूरे दिन गुल रहती है बिजली
Fri, 30 May 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 30 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
रामगांव (बहराइच)। विद्युत उपकेंद्र मटेरा की विद्युत आपूर्ति कई दिनों से मरम्मत के नाम पर पूरे दिन ठप कर दी जाती है। ऐसे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में बिजली पानी को लेकर परेशान होना पड़ रहा है।
उपकेंद्र मटेरा से पठानपुरवा, गुलरा, रायपुर, गंभीरवा बाजार, कोनभारी, टेपरहा, कारकादौं, सिसैया, कोरिनपुरवा आदि गांवों का बिजली आपूर्ति की जाती है। जिले में गर्मी शुरू होते ही यहां की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। विभाग की ओर से प्रतिदिन कभी मरम्मत के नाम पर तो कभी अन्य काम के नाम पर पूरे दिन कई घंटो तक बिजली ठप कर दी जाती है। हालात यह है कि इस भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने से खासी परेशानी उठानी पडृ रही है। लोगों के सामने सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से बिजली व्यवस्था का दुरुस्त कराकर रोस्टर के अनुसार आपूर्ति कराने की माग की है।
.......
संवाद