{"_id":"698645211f2418f800074f7a","slug":"improve-basic-facilities-in-schools-cdo-bahraich-news-c-98-1-slko1007-143986-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में सुधारें बुनियादी सुविधाएं : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में सुधारें बुनियादी सुविधाएं : सीडीओ
Sat, 07 Feb 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार देर शाम बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति जांची और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीडीओ ने निर्देश दिया कि निपुण भारत मिशन के तहत प्रेरणा, दीक्षा, रीड-अलोंग और समर्थ जैसे मोबाइल एप पर सभी जरूरी जानकारियां अपडेट रखी जाएं।
इसके लिए शिक्षकों को निरंतर प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देश दिया कि स्कूलों में समूह सखी के माध्यम से दूध और चिक्की की व्यवस्था करें। साथ ही, बच्चों को निर्धारित मैन्यू के अनुसार समय पर फल और भोजन परोसने को कहा। शैक्षिक सत्र को देखते हुए बीएसए को सभी स्कूलों में बिजली कनेक्शन सुचारू कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा अधूरे शौचालय निर्माण को जल्द पूरा करने और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के कपड़े सुखाने के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा गया। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में गति लाने और टाइड फंड का सही उपयोग करने की हिदायत दी गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी राजकुमार, सभी खंड शिक्षा अधिकारी और विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।