फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal nursing home being operated by changing its name

Bahraich News: नाम बदलकर संचालित हो रहा अवैध नर्सिंग होम सील

Mon, 03 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal nursing home being operated by changing its name
खैरीघाट (बहराइच)। शिवपुर ब्लाक क्षेत्र में नाम बदलकर अवैध रूप से संचालित लखनऊ हेल्थ केयर सेंट पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस सेंटर को सील कर दिया गया। पहले यह साईं हेल्थ केयर सेंटर के नाम से संचालित होता था।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी शिवपुर अधीक्षक डॉ नलिन राजा की अगुवाई में टीम भेजी। अधिकारियों की छापे में कई नर्सिंग होम संचालक अस्पताल व मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए। कस्बे में टीम पहुंचने की जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई। सीएचसी शिवपुर अधीक्षक डॉ नलिन राजा ने बताया कि जांच के दौरान लखनऊ हेल्थ केयर सेंटर के नाम से संचालित नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। मौके पर संचालक शोभाराम वर्मा निवासी रामपुर धोबियाहार मिले उनको हिदायत देते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया है। रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed