{"_id":"6898f5cbd802122b4107b456","slug":"i-fell-asleep-while-sitting-on-the-railway-trackmy-leg-got-cut-off-by-the-train-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135034-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रेल पटरी पर बैठे-बैठे आ गई नींद... ट्रेन से कट गया पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रेल पटरी पर बैठे-बैठे आ गई नींद... ट्रेन से कट गया पैर
Mon, 11 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। विशेश्वरगंज रेलवे स्टेशन के निकट अयोध्या जाने के लिए निकले एक युवक की रेलवे ट्रैक पर बैठे-बैठे आंख लग गई। अचानक आई ट्रेन से उसका पैर कट गया। ॉ
विशेश्वरगंज के लखनगोंडा गांव निवासी सत्यदेव (30) रविवार सुबह घर से अयोध्या जाने के लिए निकले थे। रेलवे स्टेशन के पास ही वे पटरी किनारे बैठ गए और ट्रेन का इंतजार करने लगे। थकान के चलते कब उनकी आंख लग गई, उन्हें खुद भी पता नहीं चला। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में सत्यदेव आ गए। हादसे में उनका बायां पैर कटकर अलग हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की और उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।