{"_id":"5f05f7728ebc3e63cf370496","slug":"huzurpur-fakharpur-contact-road-cut-bahraich-news-lko5298184125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुजूरपुर-फखरपुर संपर्क मार्ग कटा, वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुजूरपुर-फखरपुर संपर्क मार्ग कटा, वाहन फंसे
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। लगातार हो रही बारिश से सड़क कटने लगी है। हुजूरपुर-फखरपुर मार्ग पर भंगहाघाट के निकट डामरीकृत सड़क कट गई जिससे वाहन फंस गए। सूचना क्षेत्रीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दी लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। संपर्क मार्ग कटने से क्षेत्र के 15 गांव के लोगों का आवागमन ठप हो गया है।
जिले में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सड़कों के निकट जलनिकासी के लिए ढलान न होने के कारण बारिश में सड़कें टूट रही हैं। हुजूरपुर-फखरपुर मार्ग पर भंगहाघाट के निकट सड़क काफी जर्जर थी। बरसात से पूर्व क्षेत्र के लोगों ने सड़क दुरुस्त कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच बुधवार तड़के डामरीकृत सड़क कट गई। डामर व मिट्टी बह गई जिसमें डीसीएम वाहन भी फंस गया। इसके अलावा अन्य वाहन फंस गए।
संपर्क मार्ग कटने से दोनों विकास खंड के 15 गांवों का आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों ने मार्ग कटने की सूचना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दी लेकिन सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसी तरह विकास खंड के जगतापुर घाट पुल का अप्रोच मार्ग भी क्षतिग्रस्त गया है।
विज्ञापन
बाबाघाट से पहले सड़क कट गई है। सभी ने मामले की जानकारी डीएम व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को भेजी है। इस मामले में उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल का कहना है कि संपर्क कटने की सूचना मिली है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।