{"_id":"64cbed4601c0680d030b2bb4","slug":"husband-gave-triple-talaq-over-phone-from-saudi-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1268-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सऊदी से पति ने फोन पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सऊदी से पति ने फोन पर दिया तीन तलाक
Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को उसके पति ने सऊदी में बैठे-बैठे फोन पर तलाक दे दिया। पति ने तलाक की रिकार्डिंग भी पत्नी को भेज दी। जिसके बाद पत्नी ने जरवलरोड थाने में पति व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक आदि का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के हसना देवरिया निवासी शायरून का निकाह इसी थाना क्षेत्र के रानीताल मोहल्ला निवासी जुनैद अहमद से हुआ था। शायरून ने आरोप लगाया कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन उससे दहेज की मांग करने लगे थे। पति दहेज में मोटरसाइकिल व कारोबार के लिए दो लाख रुपये मांग रहा था। मांग पूरी न होेने पर पति जुनैद ने बीते दिनों सउदी अरब से फोन कर उसे तलाक दे दिया।
थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति जुनैद अहमद, सास साकरुन व दो ननद बानो और शाहीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।