फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   huge quantity of firecrackers and about 5.5 lakh in cash recovered from house of two widow women in Bahraich

खतरनाक विधवाएं: दो साल पहले जेल...छूटकर फिर शुरू मौत का खेल; घर से मिला बारूद का इतना जखीरा; उड़ जाए पूरा गांव

Fri, 10 Oct 2025 10:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 10:36 PM IST
सार

बहराइच में दो विधवाएं दो साल पहले जिस मामले में जेल गई थीं। छूटने के बाद फिर से वही काम शुरू कर दिया। पुलिस ने छापा मारा तो भारी मात्रा में बारूद का जखीरा मिला। 5.5 लाख की नकदी भी मिली है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
huge quantity of firecrackers and about 5.5 lakh in cash recovered from house of two widow women in Bahraich
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में शुक्रवार को मोतीपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गायघाट गांव में छापा मारा। इस दौरान एक घर से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और करीब 5.5 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बरामद पटाखों और नकदी को सीज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि गांव निवासी जमुनी और नसीमुन विधवा हैं। ये दोनों आबादी क्षेत्र में बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम कर रही थीं। सूचना पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके से करीब छह बोरे अवैध पटाखे और 5.50 लाख नकद मिले हैं। टीम की सूचना पर एसडीएम राम दयाल और थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव भी मौके पर पहुंचे। बरामद सामग्री और आरोपित महिलाओं को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि दो वर्ष पहले भी ये दोनों महिलाएं अवैध पटाखा निर्माण में जेल जा चुकी हैं। उस दौरान इनके घर में विस्फोट होने से आसपास के कई मकानों की छतों में दरारें आ गई थीं। पूर्व में भी इस क्षेत्र के झाला गांव में पटाखा सुखाते समय विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। कई घरों को नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई की गई है। मौके से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और 5.50 लाख बरामद हुए हैं। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।


बताते चलें कि मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण का कारोबार लंबे समय से फलफूल रहा है। इससे कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। पुलिस और प्रशासन की यह कार्रवाई ऐसे तत्वों पर सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed