फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 houses were burned

10 आशियाने राख

Sun, 27 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
10 houses were burned
हादसा - फोटो : अमर उजाला

मौसम बदलने के साथ ही जिले में आग का कहर भी शुरू हो चुका है। रविवार को चूल्हे की चिंगारी से अलग-अलग स्थानों पर 10 आशियाने राख हो गए। घटना में नौ लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। दो मवेशी भी झुलस गए हैं। राजस्वकर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है। लेकिन किसी को भी मुआवजा नहीं मिला है।

विज्ञापन


रानीपुर थाना अंतर्गत त्रिवेदीपुरवा सरवा गांव निवासी ननके के मकान में चूल्हे की चिंगारी से भोर में आग लग गई। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक पूरा मकान राख हो गया। दो मवेशी झुलसकर घायल हुए हैं। घर में रखा सारा सामान राख हो गया। करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रामकुमार मौर्य की सूचना पर पहुंचे राजस्वकर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। राजीचौराहा संवाददाता ने बताया कि ग्राम हरदी गौरा निवासी अनंत कुमार त्रिवेदी के घर में सुबह आग लग गई। आग ने पड़ोसी नकछेद और सोनू के मकान भी चपेट में ले लिए। तीनों मकान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बौंडी थाना अंतर्गत गुंजौली गांव निवासी पप्पू सिंह और सरनाम सिंह के मकान भी आग की भेंट चढ़ गए। दोनों स्थानों पर करीब छह लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। नानपारा संवाददाता के अनुसार तहसील अंतर्गत बंजारनटांड़ा गांव निवासी मुंशी के फूस के मकान में दोपहर में आग लग गई।


ग्रामीण जब आग बुझाने का इंतजाम कर रहे थे तभी लपटें पड़ोसी इब्राहीम, अजीम और नफीस के घर तक पहुंच गई। चारों मकान जल उठे। किसी तरह ग्रामीणों ने आग को फैलने से रोका। करीब लगभग दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना तहसील को दी गई है। राजस्वकर्मियों ने सभी स्थानों पर पहुंचकर मुआयना करने के बाद रिपोर्ट तहसील को भेजी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed