फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   House collapses, branch falls, and wall crumbles amidst heavy downpour.

Bahraich News: झमाझम बारिश से मकान ढहा, गिरी डाल, ढही दीवार

Mon, 20 Jul 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
House collapses, branch falls, and wall crumbles amidst heavy downpour.
​शिवपुर के ताजपुर में बारिश से गिरा कच्चा मकान।
बहराइच/शिवपुर। जिले में शनिवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने एक ओर भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी। करीब 42 मिमी बारिश से शहर के कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिरीं, महसी में नवनिर्मित शवदाह स्थल की बाउंड्रीवाॅल ढह गई और ताजपुर टेड़िया गांव में एक व्यक्ति का कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन


रात दो बजे से हो रही बारिश के चलते शहर के घसियारीपुरा, छोटीबाजार, बड़ीहाट, नई बस्ती, बक्सीपुरा इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला अस्पताल की महिला विंग में जलभराव से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हुई। उधर दरगाह थाना परिक्षेत्र में मंदिर के पास बारिश के दौरान एक पेड़ की डाल सुबह दो मकानों पर गिर गई। गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

उधर विकासखंड शिवपुर के ग्राम ताजपुर में बारिश के दौरान निरहा का कच्चा मकान ढह गया। संयोग से उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में सुबह से हो रही बारिश के कारण नरसिंह डीहा मुख्य मार्ग तथा सिसई-सलोन मार्ग पर जलभराव हो गया। विशेश्वरगंज प्रतिनिधि ने बताया कि ग्राम पंचायत सेमरौना में भी बारिश के बाद गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक बारिश भी नहीं झेल सकी शवदाह स्थल की दीवार

महसी तहसील की ग्राम पंचायत चांदपारा में लगभग 54 लाख रुपये की लागत से 27 मार्च 2025 को निर्मित स्वर्गधाम (अंत्येष्टि स्थल) की बाउंड्रीवॉल पहली ही तेज बारिश में भरभराकर गिर गई। हाल ही में इस स्थल का जिले के प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण भी किया था। ग्राम प्रधान पुजारी चौधरी ने बताया कि दीवार गिरने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed