{"_id":"61e993aa264a51171a20cbe0","slug":"hotel-fare-fixed-from-15-hundred-to-28-hundred-bahraich-news-lko6143349152","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सौ से 28 सौ तक निर्धारित हुआ होटलों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सौ से 28 सौ तक निर्धारित हुआ होटलों का किराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। चुनाव आयोग ने होटलों पर रुकने, भोजन करने आदि के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया है। होटल के मेन्यू का भी शुल्क निर्धारित हो गया है। इसके साथ ही वाहनों से चलने का भी शुल्क निर्धारित है। चुनाव के दौरान इनके प्रयोग करने पर प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। हालांकि आयोग ने कुछ चुनिंदा होटलों का ही नाम प्रकाशित किया है।
तीन होटल निर्धारित
आयोग ने बहराइच जिले के तीन होटलों का जिक्र किया है। एक होटल का किराया 2600 रुपये जीएसटी के साथ है। जबकि दूसरे होटल का 1800 रुपये निर्धारित है। सबसे छोटा पैकेज 1500 रुपये तक का निर्धारित किया गया है। एसी डबल और एसी सिंगल के प्रकार में भी शुल्क को बढ़ाया-घटाया गया है।
वाहनों का किराया भी निर्धारित
आयोग ने वाहनों का किराया भी निर्धारित कर दिया है। जीप का किराया 925 रुपये प्रतिदिनि रहेगा। तेल की कीमत इसी किराए में समाहित है। जबकि टैंपो का किराया 500 रुपये है। तेल का वहन अलग से करना होगा। नान एसी टाटा सुमो, क्वॉलिस, स्कॉर्पियो का किराया 1424 रुपये तय किया गया है। तेल अलग से लगेगा। यही वाहनों में एसी प्रयोग करने पर 1565 रुपये और तेल अलग से देना होगा।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल मय पेट्रोल 400 रुपये निर्धारित किया गया है। यही नहीं 46 सीटर बस का किराया 1482 रुपये तथा तेल अलग से देय होगा। 35 से 40 सीट वाली बस का किराया 1263 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें भी तेल अलग से होगा। ट्रैक्टर का किराया 393 रुपये, तेल अलग से देय होगा। ड्राइवर का पारिश्रमिक 500 रुपये निर्धारित किया गया है।