{"_id":"68715712e6130d20810b863b","slug":"hospital-found-operating-without-registration-notice-issued-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133482-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होता मिला अस्पताल, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होता मिला अस्पताल, नोटिस जारी
Fri, 11 Jul 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
नानपारा के नीलकोठी में अस्पताल पर छापा मारने पहुंचे एसीएमओ।
बहराइच। नानपारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नानपारा देहाती के मजरा नील कोठी में कई वर्षों से संचालित अस्पताल पर शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. अनुराग ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाओं की भरमार मिली और अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होता मिला। इस पर एसीएमओ ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है।
एसीएमओ डाॅ. अनुराग ने बताया कि अस्पताल संचालक कोई वैध रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। वहीं अस्पताल मानकविहीन मिला और मरीजों को भर्ती कर इलाज होता मिला। इलाज कर रहे डॉ. सीबी वर्मा से जब उनकी डिग्री मांगी गई तो उन्होंंने वॉट्सअप पर एमबीबीएस की डिग्री दिखाई। वहीं अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में बेड नहीं मिले और ऑक्सीजन सिलिंडर खुले में पड़े मिले। इस पर चिकित्सक को तीन दिन के भीतर डिग्री व रेजिस्ट्रेशन प्रपत्र के साथ तलब किया है। प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।