{"_id":"6a76290a4151fc1b45024a34","slug":"hockey-practice-match-ends-in-a-3-3-draw-bahraich-news-c-98-1-slko1009-154681-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हॉकी का अभ्यास मैच 3-3 पर ड्राॅ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हॉकी का अभ्यास मैच 3-3 पर ड्राॅ
Sat, 08 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच हॉकी का अभ्यास मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल किए, जिसके चलते मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। खिलाड़ियों के खेल कौशल और टीम भावना की दर्शकों ने भी सराहना की। मैच का संचालन हॉकी कोच मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि रेफरी की जिम्मेदारी ओंकार ने निभाई। इस अवसर पर आलोक, आयुषी, कृष्णा, तौसीफ, शिवा, संजना, तनू, अनन्या, अदिति, कमलेश, अकरम, विशाल सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे। कोच ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन