{"_id":"6946f4e863bde4ea2b02d71f","slug":"hindu-rashtra-and-sanatan-dharma-padyatra-begins-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-141554-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हिंदू राष्ट्र व सनातन धर्म पदयात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हिंदू राष्ट्र व सनातन धर्म पदयात्रा शुरू
Sun, 21 Dec 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा में बागेश्वर धाम के समर्थन में निकाली गई हिन्दू राष्ट्र सनातन धर्म पदयात्रा में शामिल
रुपईडीहा। बाबा बागेश्वर धाम के समर्थन में हिंदू राष्ट्र व सनातन धर्म की स्थापना की मांग को लेकर पदयात्रा शनिवार को शुरू हो गई। शुभारंभ दोपहर 12 बजे शिवराज सिंह के नेतृत्व में हनुमान मंदिर से हुआ।
पदयात्रा रुपईडीहा से चलकर मटेरा तक पहुंचेगी, जहां यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार सुबह यात्रा रिसिया, खुटेहना, आर्यनगर, गोंडा, डुमरियाडीह, दयानंद इंटर कॉलेज वजीरगंज होते हुए अयोध्या धाम पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान कुल आठ स्थानों पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। पदयात्रा के स्वागत एवं व्यवस्थाओं को लेकर नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य द्वारा भोजन, जलपान एवं पुष्पवर्षा की व्यवस्था कराई गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा, महाराजदीन वर्मा, महामंत्री नरेंद्र सिंह, कन्हैया वर्मा, शेर सिंह, तेजप्रताप वर्मा, रतन अग्रवाल, विजय सिंह, रमेश मिश्र सहित कई समर्थक और ग्रामीण पदयात्रा में शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि यह पदयात्रा हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर निकाली जा रही है और इसमें समाज के हर वर्ग से लोगों की भागीदारी सराहनीय रही।