फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   High-tech testing facilities are being started in the medical college

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हो रही हाईटेक जांच सुविधाएं

Tue, 29 Apr 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 29 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
High-tech testing facilities are being started in the medical college
बहराइच। जिले के महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से मरीजों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां अब इलाज पहले से कहीं तेज़ और सटीक हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक स्वचालित कल्चर एवं सेंसिटिविटी मशीन की स्थापना की गई है। ऐसे में इलाज के लिए रोगियों को लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। इस मशीन की मदद से महज 24 घंटे में यह पता लगाया जा सकेगा कि मरीज के शरीर को कौन सा वायरस या बैक्टीरिया प्रभावित कर रहा है और कौन सी दवा सबसे ज्यादा असरदार होगी। इसके साथ ही इसी महीने से एंडोस्कोपी की सुविधा भी शुरू हो रही है, जो गैस्ट्रो के मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
विज्ञापन


बहराइच स्थित महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब अत्याधुनिक स्वचालित कल्चर एवं सेंसिटिविटी मशीन की मदद से मरीजों की जांच सिर्फ 24 घंटे में हो सकेगी। इस मशीन की खासियत यह है कि यह रोगी के कल्चर या खून से यह जांच कर लेती है कि मरीज के शरीर में कौन सा वायरस सक्रिय है और कौन सी दवा उस पर असर करेगी। यह स्वचालित कल्चर एवं सेंसिटिविटी मशीन संक्रमण पैदा करने वाले वायरस या बैक्टीरिया की पहचान ऑटोमेटिक तरीके से करती है, मशीन द्वारा संबंधित रोग के लिए असरकारक एंटीबायोटिक दवा का सुझाव देने से डॉक्टर को मरीज के लिए सही दवा चुनने में भी काफी मदद मिलेगी और इलाज जल्द शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


अब तक यह जांच बहराइच में नहीं होती थी और दूसरे लैब से रिपोर्ट आने में 72 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता था। रोगियों का समय और पैसा तो बर्बाद होता ही था, रिपोर्ट में देरी के चलते कभी रोगियों की जान पर भी बन आती थी। लेकिन सेंसिटिविटी मशीन की स्थापना से न सिर्फ पैैसे और समय की बचत होगी बल्कि इलाज भी पहले से ज्यादा सटीक हो पाएगा। मेडिकल कॉलेज में ही यह सुविधा शुरू हो जाने से मरीजों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैस और पेट से जुड़ी तकलीफों के लिए भी राहत की खबर

मेडिकल कॉलेज में इसी महीने से इंडोस्कोपी जांच की सुविधा भी शुरू की जा रही है। पेट और गैस से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए यह मशीन काफी उपयोगी है। अब मरीजों को लखनऊ या दूसरे बड़े शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। मंडल स्तर पर यह सुविधा अभी तक कहीं नहीं थी। इंडोस्कोपी मशीन भी मेडिकल कॉलेज में लग चुकी है और फिलहाल उसका ट्रायल चल रहा है। कुछ ही दिनों में मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। इससे पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों की सटीक जांच संभव हो सकेगी।




डॉक्टरों के अनुसार, इन दोनों नई जांच सुविधाओं से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बीमारी की सटीक पहचान जल्दी हो पाएगी, जिससे सही इलाज शुरू करने में देरी नहीं होगी। पहले जहां मरीजों को रिपोर्ट के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब एक ही दिन में जांच पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed