फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   High speed SUV overturned innocent, died in CHC

Bahraich News: मासूम पर पलटी तेज रफ्तार एसयूवी, सीएचसी में तोड़ा दम

Thu, 16 Mar 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 16 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
High speed SUV overturned innocent, died in CHC
नवाबगंज (बहराइच)। नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर तीन वर्षीय मासूम पर पलट गई। मासूम को सीएचसी नानपारा ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। वाहन पर अपना दल एस का लोगो और झंडा लगा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार में जा रही स्काॅर्पियो पंडोहिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबने से घर के बाहर खेल रही मासूपुर निवासी जीनत (3) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए जीनत को सीएचसी नानपारा पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की स्पीड बहुत अधिक थी जिसके चलते घर के बाहर खेल रही जीनत को देखकर चालक ने नियंत्रण खो दिया और उसके ऊपर पलट गई।
विज्ञापन

वहीं वाहन पर अपना दल एस का स्टीकर और झंडा लगा देख ग्रामीणों ने इसे अपना दल के कार्यकर्ता का होना बताया। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि वाहन चला रहे युवक अफजल अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन उसके पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed