{"_id":"688fba8b0f2538e95d03fdb5","slug":"heavy-rain-brought-happiness-in-some-places-and-troubles-in-others-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-134655-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: झमाझम बारिश से कहीं खुशी, तो कहीं बढ़ीं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: झमाझम बारिश से कहीं खुशी, तो कहीं बढ़ीं दुश्वारियां
Mon, 04 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में पानी टंकी के पास सड़क पर जलभराव से होकर गुजरते लोग। -संवाद
बहराइच। जिले में रविवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। इससे बिछिया में एक पेड़ सड़क पर गिरने से करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को परेशान उठानी पड़ी। अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई तेज बारिश देर शाम तक जारी रही। इससे शहर के इंदिरा स्टेडियम के सामने, भगवती पेट्रोल पंप के सामने तथा दरगाह रोड पर कैलाश होटल के सामने भारी जलभराव रहा। लोगों को उस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला नौव्वागढ़ी, मोहल्ला बख्शीपुरा नई बस्ती, घोेसिन बगिया, चमारन पुरवा, पलरीबाग, नौरैया, सरस्वती नगर, अकबरपुरा नई बस्ती मोहल्लों में जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
बिछिया-आंबा मार्ग पर गिरा पेड़
बिछिया क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बिछिया-आंबा मार्ग पर एक पेड़ गिर गया। इससे दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क से पेड़ हटाए जाने तक वाहनों का जाम लगा रहा। लोग जंगल के बीचोबीच परेशान हाल में दिखे। लोगों ने पास के वन बैरियर बिछिया पर तैनात वन कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद वन कर्मियों की टीम ने पेड़ काटकर रास्ते से हटाया तब आवागमन शुरू हो सका।
अंडरपास में जलभराव से दिक्कत
रिसिया क्षेत्र में धान व मक्के कि फसल को काफी लाभ मिला। किसान सुरेश कुमार सिंह, राजेश तिवारी, मनोज कुमार, प्रदीप व सलमान ने बताया कि रिसिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी अंडरपास में जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घरों के सामने घुटनों तक भरा पानी
पयागपुर क्षेत्र के अनिल कुमार, घनश्याम, गोविंद बिहारी व संतोष कुमार ने बताया कि उनके घरों के सामने घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इससे घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बरसात से पूर्व नगर क्षेत्र के 15 वार्डों सहित बाजारों में बनी नालियों की जेसीबी से सफाई कराई गई थी। अब जहां जलभराव की समस्या है, उसका भी निदान किया जाएगा।
थाने के सामने वाली रोड पर जलभराव
नवाबगंज क्षेत्र में बारिश से थाने के सामने वाली रोड पर जलभराव हो गया है। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ। इस संबंध में अली, पप्पू सिंह, संजय, राजेंद्र यादव, नफीस अहमद व राजकुमार ने बताया कि बारिश से सूख रही धान की फसल को बड़ी राहत मिली है।