{"_id":"6883db1b5ce4b18272010fa9","slug":"heavy-rain-after-storm-indicator-fell-on-highway-pedestrian-got-trapped-under-it-and-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-134190-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज आंधी के बाद हुई बारिश, हाईवे पर गिरा संकेतक, नीचे दबा राहगीर,घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज आंधी के बाद हुई बारिश, हाईवे पर गिरा संकेतक, नीचे दबा राहगीर,घायल
Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर में आंधी व पानी के दौरान गिरे बोर्ड के नीचे दबी बाइक।
बहराइच। तेज आंधी के साथ शुक्रवार शाम को जिले में बारिश हुई। इस दौरान आंधी में पयागपुर हाईवे पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गया संकेतक एक मोटरसाइकिल सवार पर गिर गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। वहीं, नवाबगंज में एक पेड़ विद्युत तार पर गिर गया। ऐसे कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं इस दौरान बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
तराई क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से उमसभरी गर्मी से हर कोई परेशान था। शुक्रवार को भी दोपहर तक उमसभरी गर्मी पड़ रही थी। लगभग सवा तीन बजे से तेज हवा चली जो आंधी में तब्दील हो गई। इस बीच हुई तेज बारिश ने उमसभरी गर्मी से राहत दिलाई। शहर में हुई आंधी के कारण बीएसएनएल के सामने एक पेड़ धराशायी हो गया जबकि बारिश के कारण भगवती पेट्रोल पंप के सामने से स्नेह उत्सव भवन तक सड़क पर जलभराव रहा।
कैसरगंज में भी हुई झमाझम बारिश
कैसरगंज क्षेत्र में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण उमस और गर्मी के बीच शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी। क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखी गई जो बारिश न होने से खेतों में सूख रही धान व गन्ने की फसलों को देखकर चिंतित थे। खेतों में नमी लौटने से कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पयागपुर- हुजूरपुर रोड पर ढहा लोहे का संकेतक गेट, एक घायल
तेज आंधी से पयागपुर-हुजूरपुर रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया संकेतक अर्जुनपुरवा मोड़ से बस स्टॉप आ रहे एक निजी बैंककर्मी के ऊपर ही गिर गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद दुकानदारों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी में इलाज के लिए भेजवाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बाद में घायल की पहचान संजय शर्मा (40) वर्ष निवासी सुराउआ थाना रोहनिया जनपद वाराणसी के रूप में की गई। वहीं इसी के आगे कुछ दूरी पर ही बिजली के तार पर पेड़ गिरने के कारण हाईटेंशन लाइन टूट गई। वहीं, नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर पचपेड़वा के पास 33 केवी बिजली के तार पर पेड़ गिरने से तार वह टूट गया। विद्युत विभाग के जेई बृजेश गुप्ता ने बताया कि तार सही कराया जा रहा है। उसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी