फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Health services should be available to all: CMO

स्वास्थ्य सेवाएं सभी को मिलें ः सीएमओ

Fri, 30 Oct 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Health services should be available to all: CMO
बहराइच। स्वास्थ्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएमओ सभागार में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें टीकाकारण, स्वास्थ्य सूचकांक, आयुष्मान कार्ड व वित्तीय लेनदेन के बारे में सभी को दिशा निर्देश दिए गए। सीएमओ ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक हो, इसके लिए सभी कार्य करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से आयोजित इस बैठक में गर्भवती की जांच, बच्चों के टीकाकरण, एचबीएनसी कार्यक्रम, बच्चों के पोषण हेतु सभी सुपोषण घर की समुचित व्यवस्था के साथ ही आयुष्मान भारत के तहत बनने वाले गोल्डन कार्ड की समीक्षा की गई। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर परिणाम के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विभाग के पास पर्याप्त मानव संसाधन के साथ ही धन की व्यवस्था है, लेकिन वित्तीय लेन देन में सभी को सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की बात कही। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. योगिता जैन, डॉ. जयंत, डिप्टी सीएमओ डॉ. अजीत चंद्रा, डॉ. अनिल कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह सहित सभी ब्लॉकों के बीपीएम और बीसीपीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed