{"_id":"5ed7d2388ebc3e90602ac3d3","slug":"hashpot-mashuk-nagar-becomes-barricading-bahraich-news-lko5243270139","type":"story","status":"publish","title_hn":"माशूक नगर बना हॉटस्पाट, हुई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माशूक नगर बना हॉटस्पाट, हुई बैरिकेडिंग
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। माशूक नगर निवासी एक व्यक्ति मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिला है। इसे देखते हुए गांव में चारों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही गांव से सटे चार गांवों के 28 लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। उधर संक्रमित मरीज को चित्तौरा स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला माशूक नगर निवासी एक युवक मुंबई से कुछ दिन पूर्व आया था। स्वास्थ्य टीम ने युवक का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा था। जांच में युवक कोरोना संक्रमित निकला है। देर रात पहुंची चिकित्सकों की टीम ने संक्रमित युवक को चित्तौरा स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
युवक के संक्रमित होने पर जिला प्रशासन ने गांव को हॉटस्पाट बना दिया है। माशूक नगर में आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। चारों तरफ बांस और बल्लियों की बैरिकेडिंग लगाई गई है। सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह ने स्वास्थ्य टीम गठित की। स्वास्थ्य टीम की डॉ. प्रियंका गुप्ता, फार्मासिस्ट शुजाउद्दीन, लक्ष्मी देवी, आशा, तनवीर फात्मा आंगनबाड़ी, सहायक अध्यापक जसीम की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम ने संक्रमित व्यक्ति के घर से पांच लोगों का सैंपल लिया। चाचा के घर से दो और मोहल्ले से पांच सैंपल जांच के लिए भेजा। इसके अलावा निम्दीपुर में पांच, बढ़ौली में एक, जोलाहनपुरवा में 10 ग्रामीणों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान डॉ. पूनम सिंह, रंजीत सिंह, शाकिब अहमद, प्रधान प्रतिनिधि हसीब अहमद, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।
डीएम शंभु कुमार ने माशूक नगर मोहल्ले को हॉटस्पाट घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी ने हॉटस्पाट मोहल्ले का मजिस्ट्रेट कैसरगंज के उपजिलाधिकारी बाबूराम को बनाया है। इसके साथ ही मोहल्ले में सामान की बिक्री करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उसी के तहत दुकानदारों के नाम तय कर दिए गए हैं।