फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hail fell again with heavy rain

तेज बारिश के साथ फिर गिरे ओले

Sun, 15 Mar 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hail fell again with heavy rain
मिहींपुरवा विकास खंड क्षेत्र में बारिश के दौरान गिरे ओले। - फोटो : BAHRAICH
मिहींपुरवा/मोतीपुर। कतर्निया के जंगल से सटे इलाकों में शनिवार की रात फिर से बरसात शुरू हो गई। इसी दौरान जमकर ओले भी गिरे, जिससे फसलें और भी अधिक तबाह हो गईं। कृषि अधिकारियों के अनुसार करीब डेढ़ हजार हेक्टेयर फसल के नुकसान का अनुमान है। अचानक बिना मौसम हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को तगड़ी चपत लगी है। उनकी गेहूं, सरसों आदि फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसान अपनी बर्बाद फसल को देखकर मायूस हैं।
विज्ञापन

विकास खंड मिहींपुरवा का कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटा इलाका जंगलों से घिरा हुआ है। कतर्निया के जंगली इलाके में सब्जी की खेती सबसे अधिक होती है। इसके अलावा गेहूं, सरसों, मसूर आदि की भी पैदावार होती है। शनिवार की रात अचानक आसमान में बादल छा गए। बादलों की तेज गड़गड़ाहट से किसान सहम गए। शहरी इलाके में तो अधिक बरसात नहीं हुई, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

मिहींपुरवा क्षेत्र के गंगापुर, रमपुरवा मटेही, पटरहिया, मोतीपुर, गायघाट, रायबोझा आदि इलाकों में शनिवार की रात अचानक बारिश के साथ ही ओले गिरने शुरू हो गए। ओले गिरते देख किसान फिर से परेशान हो उठे। खेतों में तेज हवाओं और ओले के कारण बाली लगी गेहूं और सरसों की फसल बिछ गई, जिससे किसानों को तगड़ी चपत लगी है। रविवार की सुबह किसानों ने जब खेत देखे, तो मायूस हो गए। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय के अनुसार शनिवार की रात हुई बारिश और ओले गिरने से करीब डेढ़ हजार हेक्टेयर फसल के नुकसान की आशंका है। हालांकि राजस्व और कृषि विभाग की टीम सर्वे के लिए भेजी जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद बीमा कंपनी की ओर से मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम के बौर को सबसे अधिक नुकसान
मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही आम में बौर आने शुरु हो गए थे। जिससे किसानों को इस बार आम की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद थी। मगर एक सप्ताह के अंदर हो रही लगातार ओलावृष्टि और आंधी के कारण बौर गिर गए हैं। जिससे किसान उत्पादन पर प्रभाव पड़ने की आशंका जता रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ है कारण
तराई में मौसम का बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। अभी मौसम में और भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। करीब छह मिलीमीटर बरसात मिहींपुरवा इलाके में दर्ज की गई है। 24 घंटे में हल्की बारिश और बदली की संभावना है।
- डॉ. एमपी सिंह, प्रभारी, फसल अनुसंधान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed