{"_id":"60f06bd68ebc3eec6e294434","slug":"goods-worth-lakhs-blown-from-four-shops-and-three-houses-bahraich-news-lko587086317","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों व तीन घरों से उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानों व तीन घरों से उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन
बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात चार दुकानों व पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन घरों में चोरी कर लाखों के नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। रात में गश्त का दावा करने वाली पुलिस को चोरी की घटना के बारे में भनक तक न लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर जल्द ही घटनाओं का राजफाश करने का दावा किया है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के तेलिया गांव निवासी सरदार प्रगट सिंह का फार्म हाउस है। उसी में घर भी बना हुआ है। वह परिवार के साथ बाहर सोए हुए थे। रात में चोरों ने घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपये नगद, एक सोने का हार, सोने की चार अंगूठी, सोने की दो चेन, चार सोने के कंगन, दो जोड़ी सोने की झुमकी व अन्य जेवरात चोरी कर ले गए । घटना की सूचना गुरुवार की सुबह परिजनों को घर में बिखरे सामान को देख कर हुई। कैसरगंज कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती नगर मोहल्ला निवासी रमाकांत मिश्रा के घर की है। यह हरदी थाना क्षेत्र के करेहना गांव के पूर्व प्रधान भी हैं। वह अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। तभी बुधवार रात चोरों ने घर में घुसकर 40 हजार रुपये नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा। तीसरी घटना रामगांव थाना क्षेत्र के मेटुकहा गांव की है। यहां पर सराफा की दुकान का शटर तोड़कर चांदी व नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित अमर सोनी ने बताया कि मेरे दुकान के बगल अजय कुमार की कपड़े की दुकान, अतुल वर्मा की मोबाइल की दुकान व वीरेंद्र वर्मा के खाद्य की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इसी तरह से रिसिया नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी शिव कुमार अग्रवाल की किराना की दुकान से चोरों ने 50 हजार नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।