{"_id":"625c4f7cc65839547f6086ab","slug":"good-news-ambulance-will-reach-home-for-treatment-of-cattle-bahraich-news-lko626558929","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : मवेशियों के इलाज के लिए घर पहुंचेगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : मवेशियों के इलाज के लिए घर पहुंचेगी एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में पशुपालन कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर हैं। किसानों को अब घर पर ही उनके मवेशी के इलाज की सुविधा मिलेगी। मवेशियों के इलाज के लिए जिले के हर दो ब्लॉक पर एक एंबुलेंस तैनात होगी, जो पशुपालकों के फोन करते ही उनके घर पहुंचेगी और एंबुलेंस पर तैनात पशु चिकित्सक घर पर ही मवेशी का इलाज करेंगे। एंबुलेंस सेवा से जिले के लगभग दो लाख पशुपालक लाभान्वित होंगे।
जिले में निवासरत लगभग दो लाख किसान पशुपालन कर अपना गुजर बसर करते हैं और इनके पास सात लाख मवेशी हैं। सभी किसान अपने मवेशी के इलाज के लिए अब तक ब्लॉक स्तर पर बने पशु चिकित्सालयों पर आश्रित हैं, लेकिन अगले माह से पशुपालकों की चिकित्सालयों पर आश्रिता खत्म हो जाएगी और इन्हें घर पर ही पशुओं का इलाज मुहैय्या होगा। इसके लिए आम नागरिकों के लिए जीवनदायिनी साबित होने वाली एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर ही जिले के मवेशियों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। जिसकी कवायद शुरू हो गई है और अगले माह तक जिले के हर दो ब्लॉकों पर एक पशु एंबुलेंस तैनात रहेगी। इन एंबुलेंस पर एक विशेषज्ञ पशु चिकित्सक की तैनाती रहेगी और चिकित्सक के सहयोग के लिए एक अन्य कर्मी तैनात रहेगा।
एंबुलेंस सेवा के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर
अगले माह से मवेशियों के इलाज के लिए शुरू होने वाली एंबुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी वर्मा ने बताया कि प्रथम फेज में शामिल जिलों में शासन की ओर से एंबुलेंस भेजी जा रही है। बहराइच द्वितीय फेज में शामिल है। उन्होंने बताया कि अगले माह तक जिले के ब्लॉकों पर एंबुलेंस तैनात होने की उम्मीद है। एंबुलेंस सेवा के लिए अभी कोई टोल फ्री नंबर जारी नहीं किया गया है। जिले पर एंबुलेंस पहुंचने के बाद शासन की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
छह घंटे मिलेगी सेवा
एंबुलेंस सेवा का फायदा जिले के किसान सुबह आठ बजे से दो बजे तक उठा सकते हैं। इसके बाद यह सेवा बंद हो जाएगी। हालांकि इसी समय पर जिले के पशु चिकित्सालय भी संचालित रहते हैं। जिसके चलते एंबुलेंस सेवा के समय को लेकर लोग खुश नहीं हैं। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी वर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सालयों के समय के बाद दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक अगर यह सेवा किसानों को मिलेगी तो ज्यादा लाभप्रद होगी। उन्होंने बताया कि जिला भ्रमण पर आए मंत्री डॉ. संजीव बालियान के समक्ष यह बात रखी गई है।
आठ एंबुलेंस मिलने की उम्मीद
पशु एंबुलेंस सेवा के लिए जिले को दूसरे फेज में रखा गया है। अगले माह तक आठ एंबुलेंस मिलने की उम्मीद है। इससे पशुपालकों को बहुत फायदा होगा। -डॉ. आरसी वर्मा, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी