{"_id":"602956d38ebc3ee92662a2b7","slug":"girlfriend-murdered-on-valentine-s-day-bahraich-news-lko5648453175","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या
विज्ञापन
बहराइच। मझांव गांव में एक युवक ने वैलेंटाइन-डे के दिन ही अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे शक था कि प्रेमिका किसी अन्य से बात करती है। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रा निवासी शिवशंकर झांसी की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। उसका मझाव गांव में रहने वाली ममेरी बहन राधिका से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले फोन पर दोनों में कहासुनी हुई थी। 13 फरवरी को शिवशंकर झांसी से गांव आया था। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि राधिका रिश्ते में शिवशंकर की ममेरी बहन थी। इस वजह से दोनों के परिवारीजन शादी करने को तैयार नहीं थे। इसके बावजूद फोन पर दोनों की बातें होती थीं। उधर शिवशंकर को शक था कि राधिका किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करती है।
इसी बात को लेकर नाराज शिवशंकर रविवार दोपहर मझांव गांव पहुंचा और राधिका को घर में अकेली पाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी शिवशंकर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पिता छट्ठू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।