फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ghaghra crosses red mark

घाघरा ने पार किया लाल निशान

Mon, 24 Jul 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 24 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra crosses red mark
नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा शुरू हो गया है। घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कैसरगंज और महसी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि नदी का जलस्तर अभी स्थिर है। वहीं, नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गई है। ग्रामीणों की खेती योग्य जमीन नदी में समा रही है। 
विज्ञापन


नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात के बाद छोड़े जा रहे पानी से घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार को घाघरा में छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर तेजी के साथ बढ़ने लगा। रात में लगभग एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में इजाफा हुआ।
विज्ञापन


एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर सोमवार को 106.166 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया। घाघरा घाट के मापक सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि नौ सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने के बाद नदी का पानी स्थिर हो गई है। उधर, महसी और कैसरगंज इलाकों में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ की आशंका भी बढ़ गई है। महसी तहसील के कायमपुर, गोलागंज समेत अन्य तमाम गांवों में पानी भरने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। वहीं, नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में कटान तेज हो गई है। ग्रामीणों की खेती योग्य जमीन नदी में समा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी बहराइच संतोष कुमार राय ने कहा कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर बढ़ रहा था। लेकिन सोमवार को जलस्तर स्थिर हो गया है। ऐसे में बाढ़ की आशंका नहीं पैदा हो रही है। फिलहाल महसी, कैसरगंज और नानपारा इलाके की बाढ़ चौकियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। सभी एसडीएम को भी बाढ़ की संभावना को देखते हुए नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed