उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक ने शुक्रवार को पीएचसी उर्रा का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएसची का इन्वर्टर खराब मिला। इसकी रिपोर्ट अधीक्षक ने मांगी। वहीं कर्मचारियों, दवा व उपकरण की उपलब्धता देखी। उन्होंने कहा कि पीएचसी प्रसव केंद्र है, यहां पर सुविधाएं दुरुस्त होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने सेमरहना और गूढ़ में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का जायजा लिया। कर्मचारियों से लक्ष्य के सापेक्ष हर हाल में टीकाकरण करने का निर्देश दिया।
मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्रा पहुंचे। यहां पर उन्होंने दवा की उपलब्धता व उपकरण जांचे। कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी। निरीक्षण के दौरान पीएचसी का इन्वर्टर खराब मिला। इस पर अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इसकी रिपोर्ट भेजें। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रसव केंद्र के लिए जाना जाता है। यहां पर व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने गूढ़ सब सेंटर में संचालित टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। आशा संगिनी और आशा बहुओं से टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट जांची। अधीक्षक ने सेमरहना में चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष हर हाल में टीकाकरण किया जाए। इस दौरान डॉ. हीरालाल कुशवाहा, डॉ. एलबी यादव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।