फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gandhi Jayanti programs will start with the Prabhatferi of children

बच्चों की प्रभातफेरी से शुरू होंगे गांधी जयंती के कार्यक्रम

Tue, 01 Oct 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti programs will start with the Prabhatferi of children
बहराइच। गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार गांधी जयंती समारोह का शुुभारंभ सुबह 6:30 बजे बच्चों की प्रभातफेरी से होगा। इसी समय इंदिरा गांधी स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जायेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह आठ बजे राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसके बाद सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष व हाल में महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जायेगा। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सुबह 9:30 बजे जनपद के शहरी क्षेत्रों, नगर पंचायतों एवं गांवों में अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से मलिन बस्ती में सफाई एवं स्वच्छता के कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्र स्थित एक-एक मलिन बस्ती तथा जिला पंचायत राज अधिकारी प्रत्येक विकास खंड स्थित एक-एक मलिन बस्ती का चिन्हीकरण कर पूर्ण स्वच्छता एवं सफाई करायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे कुष्ठ आश्रम व चिकित्सालय में कुष्ठ रोगियों की पहचान, चिकित्सा एवं कल्याण कार्यक्रम तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में छात्रों एवं छात्राओं की ओर से आज के परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी के जीवन पर चित्रकला एवं उनके विचारों की प्रतियोगिता, तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा गांधी इंटर कॉलेज में वर्तमान परिवेश में सत्य एवं अहिंसा का महत्व विषयक निबंध तथा गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

इसी प्रकार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम कक्ष में महात्मा गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों के बारे में विचार गोष्ठी तथा पीपल चौराहा स्थित श्री गांधी आश्रम में चरखा से सूत कातने की प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण तथा खादी एवं अन्य स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन एवं उनके प्रयोग तथा बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए गोष्ठी आयोजित की जायेगी। गांधी जयंती के अवसर पर जेल में भी प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed