फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gajadharpur and Mohammadpur Kodhwa became hotspots

गजाधरपुर व मोहम्मदपुर कोढ़वा बना हॉटस्पाट

Fri, 05 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gajadharpur and Mohammadpur Kodhwa became hotspots
फखरपुर/हुजूरपुर (बहराइच)। फखरपुर के गजाधरपुर और हुजूरपुर के मोहम्मदपुर कोढ़वा गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट बना दिया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर गांव के सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। डीएम ने मजिस्ट्रेटों को लगाते हुए हॉटस्पॉट इलाके में निर्देशों का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव के केस लगातार मिल रहे हैं। मुंबई से आए दो प्रवासी कामगार गुरुवार को पॉजिटिव मिले थे। पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने दोनों इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। विकास खंड फखरपुर के गजाधरपुर गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया है, जबकि पयागपुर तहसील क्षेत्र के विकास खंड हुजूरपुर में मोहम्मदपुर कोढ़वा गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार के निर्देश पर हॉटस्पॉट बनाए गए इलाकों के सभी रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। गांव में प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। एसडीएम कैसरगंज बाबूराम और पयागपुर के कीर्ति प्रकाश भारती को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed