फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Free Electricity connections given to 2500

2500 को दिए निशुल्क विद्युत कनेक्शन

Sun, 23 Jul 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 23 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Free Electricity connections given to 2500
कैंप में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नगरीय क्षेत्र में सुगम संयोजन योजना के तहत बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने के लिए विभाग द्वारा जरवल, नानपारा व रिसिया और नगर क्षेत्र में समारोह का आयोजन किया गया। नगर में मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल व जरवल में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने योजना के तहत लाभार्थियों को नि:शुल्क संयोजन के तहत निर्गत प्रमाणपत्र प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया। पूरे दिन चले शिविर में करीब 2500 संयोजन कनेक्शन जारी किए गए। 
विज्ञापन


समारोह में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धान्त पर बिना भेदभाव के कार्य रही है। उज्ज्वला योजना के तहत देश के करीब 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है।
विज्ञापन


अब प्रदेश में शहरी बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन प्रदान करने के लिए सुगम संयोजन योजना संचालित की गई है। जिसका जिले में शुभारंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने 50 बीपीएल परिवारों को प्रमाणपत्र वितरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, डीएम अजयदीप सिंह, एक्सईएन आरिफ अहमद ने भी संबोधित किया। संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया। इस मौके पर अशोक जायसवाल, निशंक त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह, बीएसए अमरकांत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, जीतेंद्र सिंह जीतू, राजेश जायसवाल, पवन जायसवाल, पुरुषोत्तम जायसवाल, राजू भुजवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जरवल में मुख्य अतिथि व सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर योजना का आरंभ कराते हुये सरकार की प्राथमिकताओं को बताया। इस दौरान मुख्य अभियन्ता विद्युत आरके श्रीवास्तव, सुनील कुमार मौजूद रहे।


नानपारा में मुख्य अतिथि व सांसद सावित्रीबाई फुले ने गरीबों को प्रमाणपत्र वितरित कर योजना की शुरुआत की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक माधुरी वर्मा के प्रतिनिधि पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे। रिसिया नगर पंचायत में मुख्य अतिथि व बलहा विधायक अक्षयवर लाल गौड़ ने प्रमाणपत्र वितरति कर योजना का आरंभ किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed